जापान और नैटो अधिकारी सैन्‍य सहयोग और संयुक्‍त अभ्‍यास बढ़ाने पर सहमत

Posted On:- 2022-06-10



जापान (वीएनएस)।  जापान और नैटो अधिकारी सैन्‍य सहयोग और संयुक्‍त अभ्‍यास बढाने पर सहमत हो गये हैं। जापान के रक्षामंत्री नोबुओ किशी ने कहा है कि जापान यूरोपीय देशों से अपने संबंध मजबूत करने की आशा रखता है और हिन्‍द-प्रशान्‍त क्षेत्र में नैटो की बढती भागीदारी का स्‍वागत करता है। श्री किशी ने कहा कि यूरोप और एशिया की सुरक्षा एक दूसरे से जुड़ी हुई है, खासकर ऐसे समय में जब अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। नैटो की सैन्‍य समिति के प्रमुख रोब बाउअर की तोक्‍यो यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब जापान की नौसेना भूमध्‍यसागर में नैटो के नौसैना अभ्‍यास में हिस्‍सा ले रही है।