
दसपुर (वीएनएस)। प्रदेश में इन दिनों राज्य शासन के दिशा निर्देशन में गांव गांव के बाजार में हाट बाजार क्लिनिक योजना का सुचारू रूप से संचालन हो रहा है। जिससे जिले के समस्त हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल सके। उपस्वास्थ्य केन्द्र कोंदाभाट से स्वास्थ्य लाभ देने दसपुर पहुंची सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती इंद्राणी नायर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का मुख्य उद्देश्य जन जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुचाना है जिसमें बीपी, शुगर जांच कर अन्य बिमारियों की निःशुल्क दवाई देना है। वही बेहतर उपचार की जरूरत पड़ने पर उच्च चिक्त्सिा संस्थानों या अस्पतालों में रिफर किया जाना है। ग्राम दसपुर के सप्ताहिक बाजार में बीपी, सुगर जांच कर 58 मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया, वही ग्राम बेवरती में भी शुक्रवार के सप्ताहिक बाजार में लगभग 140 मरीजों का बीपी, सुगर जांच कर स्वास्थ्य विभाग के श्रीमती चेमन कृषान व प्रियंका कौशल द्वारा निःशुल्क दवाईयों का वितरण कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान किया गया।