कलेक्टर की उपस्थिति में दंतेश्वरी मंदिर बड़ेडोंगर की सामग्रियों का सत्यापन

Posted On:- 2022-06-10



कोण्डागांव (वीएनएस)। कोण्डागांव के फरसगांव विकासखण्ड के बड़ेडोंगर में स्थित ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी के मंदिर की बहुमूल्य सामग्रियां जो कि जिला कोषालय में डबल लॉक में संरक्षित की गई हैं उसका कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, तहसीलदार विजय मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के समक्ष 6 जून को खोलकर सत्यापन किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी एवं समिति के सदस्यों द्वारा देव स्थली की सामग्रियों की पूजा-अर्चना कर बक्सों को खोला एवं संरक्षित रखे गये श्रृंगार सामग्रियां, चढ़ावे एवं छत्रों की जांच कर उनका सत्यापन करते हुए उन्हें पुनः बंद कर डबल लॉक में संरक्षित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंदिर में आने वाले दान एवं अन्य सामग्रियों को जिला कोषालय में संरक्षण हेतु रखा जाता है। जिसकी प्रति 3 वर्ष में मंदिर समिति, सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जांच कर इनका सत्यापन किया जाता है।