धमतरी (वीएनएस)। हिंदवी स्वराज संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का कार्यक्रम धमतरी में मनाया जा रहा है। यह उत्सव 12 जून रविवार को आयोजित है। जिसमें अनेक कार्यक्रम होंगे। राज्याभिषेक महोत्सव समिति छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रात: 8.30 बजे मां तुलजा भवानी मंदिर में आरती होगी। प्रात: 9 बजे बाईक रैली तुलजा भवानी मंदिर से निकलकर आमातालाब रोड अंबेडकर चौक होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंचेगी। 10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक चौक में किया जायेगा। राज्याभिषेक पश्चात बाईक रैली छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से घड़ी चौक, सदर बाजार होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेगी। शाम को 6 बजे महाआरती छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में की जायेगी। समाजजनों से उपस्थिति की अपील की गई है।