धमतरी (वीएनएस)। इंसानियत, मानवीय एकता के मसीहा, सभी को एक सूत्र में जोडऩे वाले संत कबीर की जयंती के अवसर पर कबीर विचार गोष्ठी के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कबीर संस्थान रत्नाबांधा रोड में रविवार 12 जून को किया गया है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संत गुरु भूषण साहिब सूरत गुजरात होंगे। कार्यक्रम संत रविकर साहेब, संत धु्रव के संरक्षण में संपन्न होगा।
छत्तीसगढ़ संत संगठन सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन तथा क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों से संत गुरुजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक रंजना डीपेंद्र साहू होंगी। अध्यक्षता कृपाराम साहू पूर्व मंत्री करेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ एनपी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष न.पा धमतरी, रामू रोहरा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, चेतन हिंदुजा, अवनेद्र साहू उपाध्यक्ष जनपद धमतरी, उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि, धनेश्वरी साहू जनपद सदस्य मुजगहन, शंकर लाल नेताम सरपंच रत्नाबांधा के साथ अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक संत शोधकर साहेब, भावकर साहेब, चिरंजीव साहेब ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु अपील की है ।