धमतरी (वीएनएस)। ग्राम खरतुली में जनपद सदस्य विकास निधि से विभिन्न सीसी रोड, नाली और बोर सामग्री कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जनपद सदस्य रोशनी पवार और सरपंच की सक्रियता को सराहा। इस अवसर पर जनपद सदस्य रोशनी पवार, सरपंच दिनेश सिन्हा, सचिव असलम खान, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री प्रकाश पवार, उपसरपंच सुरेश सिन्हा, पंच भूपत साहू, पुनारद साहू, विष्णु साहू, सरोजनी सेन, खिलानंद साहू, पुराणिक साहू आदि उपस्थित थे।