मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से रेशमा की सेहत में आई सुधार

Posted On:- 2022-06-10



बेमेतरा (वीएनएस)। जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला सेक्टर भिंभौरी 01 अंतर्गत ग्राम पिरदा में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत माह नवम्बर 2021 से 06 माह से 54 माह के मध्यम व गंभीर कुपोषित बच्चों को सप्ताह में 03 दिन अंडा/केला व 03 दिन गुड़, चना प्रदाय किया जा रहा है, जिसका परिणाम यह है कि कुपोषित बच्चों के वजन में वृद्धि हो रही है, व बच्चे कुपोषण के चक्र से बाहर आ रहे है।

इसी योजना से लाभांवित 01 बालिका रेशमा निषाद, पिता-राकेश निषाद, माता भानमति बच्चे का उम्र 36 माह (नवम्बर में) जिसका वजन 10.2 कि.ग्रा. था। रेशमा के पिता व माता मजदूरी का कार्य करते है। जिसके कारण उनकी माता ध्यान नहीं रख पाती थी। बच्चे के घर में उचित देखभाल नहीं होने के कारण उनके वजन में सुधार नहीं हो पा रहा था। अतः आं.बा. कार्यकर्ता मीना परगनिहा द्वारा लगातार गृहभेट के दौरान रेशमा के माता पिता को कुपोषण एवं साफ-सफाई के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत दिये जाने वाले आहार जैसे-अंडा/केला व गुड़, चना व खिचड़ी दिया गया व समय-समय पर गृह भेंट कर माता पिता को बच्चे के पोषण आहार के बारे में परामर्श दी गई व खान-पान का निरंतर अवलोकन किया गया। जिससे आज बच्ची का वजन 11.9 कि.ग्रा. (01 मई 2022 की स्थिति में) हो गया है। बच्ची सामान्य श्रेणी में आ गई है। कार्यकर्ता द्वारा बच्ची को 02 बार मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना से भी लाभांवित कर निशुल्क दवाई प्रदाय किया गया। इस प्रकार बच्ची मध्यम कुपोषित से सामान्य श्रेणी में आ गई है।