धमतरी (वीएनएस)। गोकुलपुर वार्ड में नालियों में भरेे मलमा को सफाई करने की मांग वार्डवासियों ने महापौर से की है। दिये आवेदन में कहा कि गोकुलपुर वार्ड शहर का एक बड़ा वार्ड है। जहां चारों तरफ नालिया बिछी हुई है। वार्ड एक ही स्वीपर के भरोसे है जिसके कारण नालियों में एक से दो फीट का मलमा भरा हुआ है। गंदगी की वजह से नालियों की दुर्गंध और मच्छरों से वार्डवासी परेशान है। कुछ ही दिनों में बारिश शुरू हो जायेगी। जिसे ध्यान में रखते हुए नाली की सतह तक सफाई आवश्यक है। अन्यथा पर्याप्त निकासी नहीं होने पर वार्ड में गंदा पानी फैलेगा। आवेदन देने वालों में महेश साहू, विजय साहू, कांशीराम, तुलसीराम, रामदेव, रविन्द्र कुमार, सोमू साहू, किशोर साहू, नामदेव, पंकज, आनंद यादव, कुंजलाल, राकेश ध्रुव आदि हैं।