अग्रसेन कालेज में "बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट" स्पर्धा

Posted On:- 2022-06-10



रायपुर (वीएनएस)। अग्रसेन महाविद्यालय में चल रही ग्रीष्मकालीन स्पर्धाओं की कड़ी में कल सुबह दस से ग्यारह बजे तक "बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट" स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। स्पर्धा की प्रभारी प्राध्यापिका प्रो. रुक्मिणी अग्रवाल ने बताया कि इसके अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को घर के अनुपयोगी सामानों की मदद से कोई सुन्दर कलाकृति या उपयोग में आने वाली किसी नई वस्तु का निर्माण करना होगा. इसके लिए सामग्री उन्हें स्वयं लेकर आना होगा। विजेताओं को पुरस्कार दिए जायेंगे।