प्रतिदिन हो रही 19 लाख लीटर पानी की सप्लाई

Posted On:- 2022-06-10



खरसिया (वीएनएस)। चिलचिलाती गर्मी में जहां 950 फीट गहरे बोर भी पानी देना छोड़ चुके हैं, वहीं प्रतिदिन 19 लाख लीटर पानी नगर में निर्बाध रूप से सप्लाई किया जा रहा है। इतने सालों में देखा गया कि इन दिनों हर गली मोहल्ले में टैंकर दिखाई देता था। वहीं इस भीषण गर्मी के बीच एक भी टैंकर नजर नहीं आना, नगर पालिका के उम्दा प्रयासों को बता रहा है। इस बार की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं भूजल स्तर काफी नीचे तक जा चुका है। बावजूद नगर में सुबह और शाम 19 लाख लीटर पानी की निर्बाध सप्लाई की जा रही है। आठ टंकियां 1-1 लाख लीटर की हैं, वहीं 1 टंकी डेढ़ लाख लीटर की है।

जागरूक एवं सक्रिय नगर सरकार के प्रतिनिधि वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा ने बताया कि 12 बोर मंत्री उमेश पटेल द्वारा विधायक निधि से करवाए गए हैं। साथ ही नगर सरकार सफाई पानी एवं सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों पर विशेष ध्यान दे रही है। अब तो विरोधी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि इस वर्ष पानी की कोई समस्या नगर में नहीं देखी गई।