बच्‍चों को दिया जा रहा है नृत्‍य, आत्‍मरक्षा का प्रशिक्षण

Posted On:- 2022-06-10



वर्धा (वीएनएस)। महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में सर्जनशीलता संवर्धन शिविर अंतर्गत बच्‍चों को नृत्‍य, चित्र कला और आत्‍मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। 7 से 17 जून तक चलने वाले इस शिविर में बच्‍चों को पेंसिल स्‍केच, नृत्‍य, चरित्र नाटक और आत्‍मरक्षा आदि गतिविधियों के गुर सिखाए जा रहे है। बच्‍चों को मोहित सहारे, आशीष ठाकरे, भावेश नेवारे, रागिणी ठाकरे, अक्षय सोमनकार, सेन्‍साई मंगेश भोंगाडे और सेन्‍साई पूजा गोसटकर के द्वारा उक्‍त गतिविधियों में आदि प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस शिविर में 50 से अधिक बच्‍चों ने सहभागिता की है। विश्‍वविद्यालय के पवन कुमार, आरती गुडधे, अरविंद कुमार, रवि वानखेडे आदि के निर्देशन में शिबिर का सफल संचालन किया जा रहा है।