आर्यभटट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Posted On:- 2022-06-10



नारायणपुर (वीएनएस)। अनुसूचित क्षेत्रों में विज्ञान एवं वाणिज्य विषय की कमी को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आर्यभटट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना कन्या जिला दुर्ग में संचालित है, जिससे क्षेत्र में आदर्श शिक्षक तैयार हो सकें। संस्था में विज्ञान (गणित एवं जीव विज्ञान संकाय) तथा वाणिज्य विषय में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत् छात्र-छात्राओं को स्नातक, स्नाकोत्तर एवं बी. एड तक निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। संस्था में प्रवेश प्रथम वर्ष में दिया जाता है।

बीएससी, गणित, विज्ञान संकाय एमएससी, बीकॉम, एमकॉक बीएड आदि शामिल है। इसके लिए छात्र-छात्रा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग का होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक का निवास प्रमाण पत्र अनुसूचित क्षेत्र का होना अनिवार्य है। वहीं छात्र-छात्रा को विज्ञान या गणित विषय के साथ 12वी उत्तीर्ण किया हो।

उन्होंने यह भी बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को जगदलपुर/दुर्ग के ए ग्रेड महााविद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। साथ ही निःशुल्क भोजन, सर्वसुविधायुक्त आवासीय सुविधा, शैक्षणिक शुल्क में छूट, लायब्रेरी, वाई-फाई, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, ई- लायब्रेरी तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में शिक्षक/व्याख्याता के रूप में सेवा देने के इच्छुक छात्र-छात्राएं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवािसी विकास में आवेदन जमा कर सकत हैं। दुर्ग स्थित महाविद्यालय में केवल छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। वहीं जगदलपुर स्थित महाविद्यालय में छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा।