उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार गांव-गांव के बाजार में हाट बाजार क्लिनिक योजना को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिससे जिले के समस्त हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिल सके, उपस्वास्थ्य केन्द्र कोदाभाट से दसपुर पहुंची सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी इंद्राणी नायर ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुचाना तथा बीपी-सुगर जांच कर अन्य बिमारियों की निःशुल्क दवाई देना है। वही बेहतर उपचार की जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों या अस्पतालों में रिफर किया जाता है। ग्राम दसपुर के सप्ताहिक बाजार में बीपी, सुगर जांच कर 58 मरीजों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। ग्राम बेवरती में भी शुक्रवार के सप्ताहिक बाजार में लगभग 140 मरीजों का बीपी, सुगर जांच कर स्वास्थ्य विभाग के चेमन कृषान व प्रियंका कौशल द्वारा निःशुल्क दवाईयों का वितरण कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी निरंतर दिया जा रहा है।