बड़ी खबर : राज्यसभा चुनावों के नतीजे घोषित, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को मिले इतने वोट...

Posted On:- 2022-06-10



नई दिल्ली (वीएनएस)। चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर आज वोटिंग हुई। इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है। अब इनके नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक राज्यसभा चुनाव परिणाम आ गया है। यहां जयराम रमेश और निर्मला सीतारमण चुनाव जीत गईं हैं। मतगणना के दूसरे दौर में जग्गेश को 44, जयराम रमेश को 46, निर्मला सीतारमण को 46, कुपेंद्र रेड्डी को 30, मंसूर अली खान को 25, लहर सिंह को 33 वोट मिले हैं।

वहीं राजस्थान में कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि एक सीट बीजेपी जीती है। कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी चुनाव जीते हैं। जबकि बीजेपी से घनश्याम तिवारी चुनाव जीत गए हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा चुनाव हार गए हैं।