बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत भटगांव में अब विकास की गती पिछले तीन महीनों से थम सा गया है। अब नगर विकास से कोसों दूर होते दिख रहें हैं। ऐसा इसलिये कहा जा रहा है क्योंकि जनप्रतिनिधियों और नगर के उदासीन रवैये का खामियाजा नगर के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। न जाने यह परेशानी नगरवासियों को और कब तक झेलना पड़ेगा।
जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की आपत्ति तथा शिकवे शिकायत की वजह से नगर को अच्छा अधिकारी मिलना मुश्किल हो गया है। विकास सहित आम जनता का काम नगर पंचायत में नहीं हो रहा है। और नगर पंचायत भटगांव के मुख्य नगर पंचायत अधिकारियों का ट्रांसफर होना अब जनप्रतिनिधियों के लिए मजाक बन गया है। आज एक बार फिर नगर पंचायत अधिकारी मनोज बंजारा को जनप्रतिनिधियों की शिकायत का शिकार होना पड़ा है। आज से तीन माह पहले भी प्रदीप मिश्रा को हटवाने मांग की गई थी।
आपको बतादें की कुछ दिनों पहले नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद सहित एल्डरमैन के द्वारा नगर पंचायत अधिकारी के खिलाफ 4 कंडिकाओ में आरोप लगाते नगरीय प्रशासन एवं श्रममंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से शिकायत करते उस पर कार्यवाही करने का माँग किया गया था ।जिसके बाद आज नगर पंचायत भटगांव के सीएमओ मनोज बंजारा का ट्रांसफर हो गया । अब उनके स्थान पर श्रीमती मधुलिका सिंह को नगर पंचायत भटगांव का मुख्य नगर पंचायत अधिकारी बनाया गया है।
बहरहाल अब देखना होगा कि नये नगर पंचायत अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच सही तालमेल जम पायेगा या नही। या.. यूंही शिकवे शिकायत का सिलसिला चलता रहेगा।