रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री बघेल ने बालक राहुल साहू के माता-पिता से बात कर उन्हें राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को बाहर निकालने के लिए मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
अभी मैंने राहुल के माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की है।
मैं उनकी मनोदशा को समझ सकता हूँ। बच्चे का बोरबेल में गिरना दुखद है। हम सब उसे बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हमें विश्वास है कि ईश्वर हमारा साथ देंगे। pic.twitter.com/b48ldIQQy1 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 11, 2022
वहीं अब जानकारी मिली है कि राहुल के बचाव के लिए रोबेट की ली जाएगी मदद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने अधिकारियों को दिए निर्देश। सूरत के महेश अहीर ने अपने इनोवेशन बोरवेल रेसक्यू रोबेट की विशेषता को लेकर किया था ट्विट। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे।
हम राहुल को बचाने के लिए रोबोट की भी मदद लेने का प्रयास कर रहे हैं।
सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 11, 2022