भेंट-मुलाकात : पत्थलगांव के लिए रवाना हुए सीएम बघेल

Posted On:- 2022-06-11



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल पुलिस लाइन हेलीपैड से सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री आज कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बटईकेला और पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम बागबहार में आम जनता से भेंट मुलाकात करने के बाद पत्थलगांव पहुंचेंगे। पत्थलगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम पत्थलगांव में करेंगे और इस दौरान वे विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।