रेलवे कर्मी की आत्महत्या के मामले में पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Posted On:- 2022-06-11



डोंगरगढ़ (वीएनएस)। डोंगरगढ़ पुलिस ने रेलवे कर्मचारी की मौत की गुत्थी सुलझा दी है। 6 मार्च को रेल्वे ट्रैक पर रेल्वे कर्मी तीरथ यादव का शव मिला था। पुलिस की जांच में पता चला कि मृत तीरथ की पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। जिसके चलते तीरथ मानसिक तौर से परेशान था।

पुलिस ने बताया की तीरथ की पत्नी अपने प्रेमी को पति के सामने घर बुलाया करती थी और तीरथ की बूआ भी उनका साथ दिया करती थी। तीरथ ये सब से इतना परेशान हो गया कि उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। तीरथ इस प्रताड़ना और पत्नी के अवैध संबंध को पन्नो में लिखता था। जिसके चलते पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी उसका आशिक और बुआ को गिरफ्तार कर लिया है।