ब्रेकिंग : राहुल को बचाने राज्य सरकार लेगी रोबोट की मदद 

Posted On:- 2022-06-11



रायपुर (वीएनएस)। जांजगीर-चांपा के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पिहरौद में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू के बचाव के लिए रोबेट की मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरत के रोबेट विशेषज्ञ से संपर्क करने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सूरत के महेश अहीर ने अपने इनोवेशन बोरवेल रेसक्यू रोबेट की विशेषता को लेकर ट्विट किया था।