40 घंटे से जारी का राहुल का रेस्क्यू ऑपरेशन

Posted On:- 2022-06-12



बोरवेल तक सुरंग बनाने पोकलेन-ड्रिलिंग मशीन से रैम्प तैयार किया जा रहा है

रायपुर (वीएनएस)। जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन बीते 40 घंटे से जारी है। घटना स्थल पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। दूसरी ओर सीएम भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं।

60 ​फीट गहरे बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने सुरंग खोदी जा रही है। इसके लिए एक स्टोन ब्रेकर, तीन पोकलेन, 3 जेसीबी, 3 हाइवा, 10 ट्रैक्टर, तीन वाटर टैंकर, 2 डीजल टैंकर, 1 हाइड्रा, 1 फायर ब्रिगेड, 1 ट्रांसपोर्टिंग ट्रेलर, तीन पिकअप, 1 होरिजेंटल ट्रंक मेकर और 2 जेनरेटर का उपयोग किया जा रहा है। दो एम्बुलेंस भी तैनात किया गया है।

आज सुबह दिया गया केला और ग्लूकोज राहुल साहू के एक्टिविटी को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। तड़के सुबह राहुल को केला और ग्लूकोज दिया गया। । पाइप से ऑक्सीजन पहुचाई जा रही है। वहीं आज भी राहुल को बाहर निकालने में समय लग सकता है। क्योंकि अभी तक टलन बनाने का काम अभी भी शुरू नहीं हुआ है। गहराई में चट्टान और पत्थर होने के कारण भी ज्यादा समय लग रहा है।

लगभग 60 फिट गढ्ढे से ऊपर चढ़ने के लिए मशक्कत के साथ रैंप जैसा बनाया जा रहा है, ताकि बोरवेल से बाहर निकालने और बोरवेल तक ड्रिलिंग करने टीम पहुच सके।

बोरवेल तक सुरंग तैयार करने रिस्क नही लिया जा रहा है, क्योंकि टेक्निकल एक्सपर्ट के मशविरा के पश्चात पाइप को वेल्डिंग करके सुरंग में सपोर्ट के लिए रखा जाएगा। गढ्ढे में ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य जरूरी सुविधाएं पहुचाने के साथ ही आगे कोई स्टेप उठाया जाएगा। बड़ी ड्रिलिंग मशीन कैटरपिलर से पत्थरों को तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है। बोरवेल में फसे राहुल तक खाने की सामग्रियां पहुचाई जा रही है। केला और सेव दिए गए।

बोरवेल तक सुरंग बनाने पोकलेन और ड्रिलिंग मशीन से रैम्प तैयार किया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रात भर राहुल की रेस्क्यू की जानकारी लेते रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम नीचे गढ्ढे में उतर कर सुरंग बनाने की तैयारी कर रही है। बच्चे पर कैमरे से नज़र रखी जा रही है। ड्रिल से अभी भी रास्ता तैयार किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा राहुल के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। कैमरे में राहुल की हलचल बीच बीच में जारी है। रोबोट वाली टीम कुछ देर में आएगी। सुरंग के लिए पाइप को नीचे उतारने तैयारी की जा रही है। लगभग 20 से 21 फिट की दूरी तक बोरवेल में फंसे बच्चे तक खुदाई की गई है। उम्मीद है कि 3 से 4 घण्टे के भीतर रेस्क्यू सफल हो जाएगा।

इसी के साथ ही एनडीआरएफ की टीम बोरवेल में मैनुअल क्रेन लगाकर भेजे गए हुक और रस्सी से भी राहुल को ऊपर लाने अपनी कोशिशें पिछले 40 घण्टे से जारी रखे हुई है। राहुल रस्सी को यदि पकड़ लेता है तो इसके सहारे भी वापस ऊपर लाने की कोशिश की जाएगी।