ईडी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली रवाना होंगे सीएम बघेल...

Posted On:- 2022-06-12



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल आज, रविवार शाम 6 बजे नई दिल्ली रवाना होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस के ईडी कार्यालय के देशव्यापी घेराव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री बघेल रात 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ सदन में विश्राम करेंगे।