गश्त पर निकले एसएसपी अग्रवाल, अपराधियों को ऑन स्पॉट चखाया मजा...

Posted On:- 2022-06-12



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में लगातार हो रहे क्राइम और बिगड़ी क़ानून व्यवस्था को सुधारना शनिवार देर रात खुद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सड़को पर पैदल गश्त की। उन्होंने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा का जायजा लिया व कई स्थानों का भ्रमण किया और कई जगहों पर रुक रुककर लोगों से बातचीत भी की। साथ ही गली मोहल्ले और चौक चौराहों में अड्डेबाजी करने वालों की चेंकिग की गई।

इस दौरान बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से पांच, चाकू, गुप्ति सहित कई हथियार मिले, जिसके बाद पुलिस ने इन युवकों को ऑन द स्पॉट मजा भी चखाया।

वहीं विभिन्न थाना के पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों ने सड़को पर पैदल गश्त करने के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एनपीजी को बताया कि राजधानी पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर जानमाल की सुरक्षा का भरसक प्रयास कर रही है। इस तरह के अभियान का उद्देश्य पुलिस की उपस्थिति दिखाकर महिलाओं तथा आम लोगों विशेषकर कमजोर वर्गों मध्य सुरक्षा की भावना पैदा करने सहित कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना शामिल है। फिलहाल हर थानों के प्रभारियों को कहा गया है कि लगातार वो अपने कि क्षेत्रों में रात्रि गस्त करते रहे। साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखे, ताकि कोई बड़ी घटना न हो सके।