मुख्यमंत्री ने राहुल की दादी से की बात, कहा : तोर नाती ला निकाल लेबो...

Posted On:- 2022-06-12



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने रविवार दोपहर जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में बोरवेल में फंसे बालक राहुल साहू के बचाव कार्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री राहुल की दादी श्याम बाई से वीडियो कॉल पर की बात। कहा-'तोर नाती ला निकाल लेबो.. '

मुख्यमंत्री बघेल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर से पुन: फोन पर बात करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली। ग्राम पिहरीद के एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकालने चल रहा है रेसक्यू ऑपरेशन। जशपुर जिले के पत्थलगांव से मुख्यमंत्री ने कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को वीडियो कॉल कर बात की। राहुल के परिजनों से भी की बात। परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रोबेट संचालक महेश अहीर से भी बात की। गुजरात के सूरत से आज सुबह घटना स्थल पहुंचे हैं अहीर। रोबेट के माध्यम से भी बचाव की कर रहे हैं कोशिश।