मुख्यमंत्री ने किए खाटू श्याम के दर्शन...

Posted On:- 2022-06-12



रायपुर/पत्थलगांव (विएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल आज, रविवार को पत्थलगाँव के नगरीय क्षेत्र स्थित भगवान खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने पहुँचे। उन्होंने यहां समस्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर निर्माण के सम्बंध में जानकारी ली, इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।