भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म मंत्र के साथ विश्व की सबसे तेज़ गति से विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा : मोदी

Posted On:- 2022-06-12



नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म यानी सुधार, कार्य-निष्पादन और बदलाव के मंत्र के साथ विश्व की सबसे तेज़ गति से विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। अपनी वेबसाइट और नरेन्द्र मोदी ऐप के उद्धरणों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के सुधारों से व्यापार सुगमता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि विकास की गति धीमी करने वाले कई पुराने कानूनों को हटा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने पिछले आठ वर्ष में व्यापार सुगमता और उद्यमिता बढाने के लिए किये गए सुधारों को साझा किया। मोदी सरकार के लगातार सुधारों के कारण आज का भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में तेज़ी से विकसित हो रहा है। सुधारों के आठ वर्ष के बारे में नमो ऐप और वेबसाइट पर विकास यात्रा मॉड्यूल से और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।