कवर्धा (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसूईया उइके आदिवासी बैगा महा-सम्मेलन में शामिल होने कवर्धा पहुंच गई है। राज्यपाल उइके को कवर्धा स्थित सर्किट हाउस में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ तथा जिला पंचायत सीईओ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल अनुसूईया उइके ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली।