धमतरी(वीएनएस)। हिंदवी स्वराज संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक उत्सव पर मराठा समाज के लोगों ने रविवार को मां तुलजा भवानी मंदिर में आरती के बाद प्रात: 9 बजे बाइक रैली निकाली। यह रैली आमातालाब रोड, अंबेडकर चौक से होती हुई छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पहुंची। यहां राज्याभिषेक किया गया। इसके बाद बाइक रैली घड़ी चौक से सदर बाजार होती हुई ए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची। संध्या 6 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में महाआरती होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप में मराठा के अध्यक्ष रविन्द्र माने, सौरभ मगर, घनश्याम रकटाटे, रिशभ घोरपड़े, मुकेश पवार, विनोद रणसिंंग, विश्वजित कृदत्त, दिपक लोंढे, कविता बाबर, अशोक कावड़े, आशालता, अनिता बाबर, माला पवार, ममता बाबर, मोनी भोसले, नीरू भाण्डुलकर, जुली निम्बाडकर, मीतू पवार, नीलू पवार, संगीता मगर, विभा मगर, किरण होलकर, राखी जांचक, रितुराज पवार, अभिषेक जाधव, सिद्धार्थ पवार, अभिषेक जगताप, सीमा पवार, निभा पवार, रश्मि पवार, कल्पना रणसिंग, कविता पवार, सतीश पवार, योगेश गांधी, दिलीप सोनी आदि उपस्थित थे।