रक्तदान के लिये लोगों को कर रहे हैं जागरूक

Posted On:- 2022-06-12



धमतरी (वीएनएस)। रक्तदान शिविर को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मुजगहन, पोटियाडीह, आमदी, कंवर, पेंडरवानी, खरतुली, परसतराई, लोहरसी, में लोगों को जानकारी दी गई कि 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस है। इस दिन लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। रेडक्रॉस के सदस्यों ने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। जिसमें इंडियन रेडक्रॉस के सदस्य शिवा प्रधान, लोकेश कुमार साहू, प्रेम शंकर चौबे आदि शामिल रहे।