धमतरी(वीएनएस)।नया बस स्टैंड में यह कचरा प्रवेश द्वार के ठीक सामने 1 माह से पड़ा है। बताया जाता है कि निर्माण ठेकेदार के आदमियों ने जब पहले दिन डाला तो यह आश्वस्त किया था कि कल पूरा उठ जाएगा। मगर पूरे 1 महीने से कचरा को नही उठाया गया है। बस स्टैण्ड के व्यवसायी कचरा के उठने का इंतजार कर रहे हैं।