धमतरी (वीएनएस)। इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी की जनरल बैठक शनिवार को होटल मित्तल रेसीडेंसी में क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमे क्लब सचिव सरिता अग्रवाल ने वर्ष भर किए गए कार्यों का लेखा जोखा, आय व्यय प्रस्तुत किया। तत्पश्चात वर्ष 2022-23 के लिए चुनी गई अध्यक्ष ने अपनी नई टीम का सबसे परिचय कराया। साथ ही आने वाले समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वर्ष 2022-23 की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रुति अग्रवाल, उपाध्यक्ष पायल गोयल, सेक्रेटरी सुधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पिंकी खंडेलवाल, एडिटर ममता खंडेलवाल, आईइसओ तारा झंवर, मीडिया प्रभारी पूनम मित्तल हैं। मीटिंग में सभी पूर्व अध्यक्ष, मेंबर्स एवम विशेष रूप से पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन जागृति दोशी उपस्थित रहीं। यह जानकारी इनरव्हील क्लब की मीडिया प्रभारी पूनम मित्तल ने दी।