प्री बीएड प्रवेश परीक्षा में 1270 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Posted On:- 2022-06-12



धमतरी(वीएनएस)। व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित प्री-बीएड, डीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हई। पहली पाली में प्रात: 10 बजे से 12.15 बजे तक प्री बीएड की परीक्षा हुई जिसमें 1270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्री बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर एवं अंचल के 17 स्कूलों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया। इस परीक्षा के लिए 5 हजार 939 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। जिसमें 4669 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 1270 अनुपस्थित पाये गये। व्यापमं परीक्षा के समन्वयक डॉ. श्रीदेवी चौबे के अनुसार बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में 503 उपस्थित 197 अनुपस्थित, नारायणराव मेघावाले शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में 305 उपस्थित, 95 अनुपस्थित, शिवसिंह वर्मा शाउकउमा विद्यालय में 309 उपस्थित 91 अनुपस्थित, डॉ. शोभाराम देवांगन शा.बा. उ.मा. विद्यालय में 346 उपस्थित, 104 अनुपस्थित, नत्थूजी जगताप नगर निगम उमावि में 331 उपस्थित, 69 अनुपस्थित, एमआरडी शाउमाशा बठेना में 247 उपस्थित, 53 अनुपस्थित, मेनोनाईट इंग्लिश स्कूल में 503 उपस्थित, 97 अनुपस्थित, शाउमाशा रूद्री में 242 उपस्थित, 58 अनुपस्थित, मेनानाईट हिन्दी उमाशा में 279 उपस्थित, 71 अनुपस्थित, मॉडल इंग्लिश स्कूल सोरिद में 316 उपस्थित, 84 अनुपस्थित, नूतन हिन्दू उमावि में 214 उपस्थित, 36 अनुपस्थित, शाउमावि हटकेशर में 207 उपस्थित, 43 अनुपस्थित, शाउमावि खरतुली में 189 उपस्थित, 61 अनुपस्थित, वीआरपी शा.पॉलिटेक्निक कालेज रू दी में 244 उपस्थित, 56 अनुपस्थित, शाउमावि आमदी में 154 उपस्थित, 46 अनुपस्थित, शास. हाईस्कूल लोहरसी में 141 उपस्थित, 59 अनुपस्थित, शाउमावि कुकरेल 139 उपस्थित, 50 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य था। जबकि मोबाईल समेत अन्य इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का परीक्षा केन्द्र में वर्जित रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।