पंचायत उप निर्वाचन के लिए प्रेक्षक नियुक्त

Posted On:- 2022-06-12



कोरिया (वीएनएस)।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए कोरिया जिले में निर्वाचन संचालन के लिए संयुक्त कलेक्टर जिला सूरजपुर शिवकुमार बनर्जी को प्रेक्षक नियुक्त किया है। शिवकुमार बनर्जी बैकुण्ठपुर पहुंच चुके है। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 से संबंधित कार्याे अथवा शिकायत के संबंध में प्रेक्षक श्री बनर्जी से मोबाइल नम्बर 8965080888 पर सम्पर्क कर सकते है एवं पी.डब्ल्यू.डी विश्राम गृह बैकुण्ठपुर में प्रातः 10.30 से शाम 5.30 बजे तक मिल सकते हैं।