राज्यपाल ने भोरमदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted On:- 2022-06-12



कवर्धा(वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके बैगा सम्मेलन में शामिल होने कवर्धा पहुंची। सम्मेलन से पूर्व राज्यपाल उइके ने भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। राज्यपाल ने भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, संपन्नता, सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की।