राज्यपाल का कवर्धा पहुंचने पर आत्मीय स्वागत

Posted On:- 2022-06-12



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का आज बैगा समाज के सम्मेलन में कवर्धा पहुंचने पर सर्किट हाउस में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा सर्किट हाउस के सभागार में सर्व आदिवासी समाज एवं बैगा समाज के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने तथा कवर्धा में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे, हरीतिमा संगठन के प्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली गई। इस अवसर पर डीएफओ चूड़ामणि सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल भी उपस्थित थे।