सिंगपुर (वीएनएस)। सिंगपुर वन परिक्षेत्र जंगलों में कुत्तों ने चीतल पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो कर भागते हुए गांव में पहुंचा गया। घायल चीतल को देख ग्रामीणों ने पकड़ते हुए कुत्तों को भगाकर अपने पास रखा और वन विभाग को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वन अमला गांव पहुंच कर हिरन को अपने कब्जे में लेकर सिंगपुर लाया जहाँ उसका उपचार जारी है ।
परिक्षेत्र अधिकारी दीपक बघेल ने बताया कि रविवार सुबह कमईपुर के ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिला कि कुछ कुत्तों ने हिरन पर हमला कर दिया है , जिससे हिरन घायल हो गया है । मैन अपने कर्मचारियों के साथ तत्काल कमईपुर जाकर घायल हिरन को अपने कब्जे में लेकर परिक्षेत्र मुख्यालय सिंगपुर लाया जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है । कुत्तों के हमले से हिरन के बच्चे को कुछ गम्भीर चोटें आई हैं, उम्मीद है बेहतर उपचार से हिरन जल्द स्वस्थ हो जायेगा । घायल हिरन को बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय धमतरी भेजा जा रहा है ।