शिकार के लिए फंदा लगाकर बैठे शिकारी को वन विभाग ने दबोचा...

Posted On:- 2022-06-12



नगरी (वीएनएस)। सीतानदी उदंती टाईगर रिजर्व के रिसगांव परिक्षेत्र के जंगल में पक्षियों के शिकार के लिए जाल बिछाकर बैठे शिकारी को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीतानदी उदंती टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक एवं सहायक संचालक गरियाबंद के निर्देश पर रेंजर बीएस राजपूत टीम सहित रिसगांव रेंज के मुँहकोट बीट में कक्ष क्रमांक 220 पर पेट्रोलिंग के निकले थे। उसी दौरान उन्हें जंगल में वन विभाग द्वारा पक्षियों के पानी पीने के बनाये गए झिरिया में एक शिकारी, पक्षियों के शिकार के लिए कर्रा पडाव नाला पर जाल बिछाकर घात लगाये बैठा था। वन विभाग ने शिकारी लच्छन राम उम्र 47 वर्ष निवासी नया पारा खल्लारी को गिरफ्तार कर उसके पास से वाहन, हथियार, जाल, गंजी (बर्तन), माचिस, थैला बरामद किया है।और आरोपी को न्यायालय नगरी के समक्ष पेश कर रिमाण्ड में लिया गया। इस कार्यवाही में रिसगांव रेंज के रेंजर बीएस राजपूत,डिप्टी रेंजर देवशरण साहू ,वनरक्षक राजेंद्र सिन्हा सहित टीम की योगदान रहा।