कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 20 नए मामले, रायपुर से 8

Posted On:- 2022-06-12



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12 जून की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 1.90 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 51 सैंपलों की जांच में 20 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 7 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 136 मामले सक्रिय हैं

आज रायगढ़-बलरामपुर से 01-01, कोरिया से 02, बिलासपुर, सरगुजा से 04-04, रायपुर से 08 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 9 जिले धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

इसके बाद प्रदेश के 19 जिले बलौदाबाजार, महासमुंद एवं कोरबा में 01-01, बालोद, कबीरधाम, रायगढ़, बलरामपुर एवं सूरजपुर में 02-02, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं बस्तर में 03-03, राजनांदगांव, कोरिया एवं जशपुर में 04-04, सरगुजा में 09, दुर्ग में 13, बिलासपुर में 26, रायपुर में 51 कोराना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।