
बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ के जंमगहन में ऐसा मामला सामने आया है जहाँ जमीन खरीदी कर उनसे पुनः रजिस्ट्री के लिए राशि देने का विश्वास दिलाकर तबादलानामा कर रजिस्ट्री का नही दिया पैसा।
दरसल पीड़ित के बेटियों व सरपंच प्रतिनिधि सहित गवाहों के अनुसार वीरेंद्र साहू, पीड़ित रामप्रसाद मल्होत्रा के बहरा में स्थित 5 डिसमिल जमीन को अपने पत्नी के नाम से खरीदा जिसका रजिस्ट्री हो गया था । परंतु बाद में वीरेंद्र साहू द्वारा पीड़ित राम प्रसाद के रोड से लगे जमीन को पुनः तबादलानामा कराकर रजिस्ट्री कराया यह कहकर की उस जमीन का पैसा आपको घर में दूंगा। लेकिन उसका पैसा आज तक पीड़ित को नहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार बलौदाबाजार कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी हक माँगने आवेदन प्रस्तुत की है परंतु उन्हें न्याय नही मिली है।
हालाँकि इस मामले में खरीदी करने वाले व्यक्ति पर पीड़ित द्वारा धोखे में रखकर कूटरचित तरीके से तबादलानामा कराने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में इस मामले की जाँच होनी चाहिये तांकि यह समस्या सुलझ सके ।