प्रधानमंत्री ने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया

Posted On:- 2022-06-13



नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे योग दिवस को चिन्हित करें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्‍सा बनायें। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि कुछ ही दिन बाद विश्‍व, अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनायेगा। उन्होंने कहा कि योग के कई फायदे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि योग प्राचीन भारतीय परंपराओं का एक मूल्यवान उपहार है। दुनियाभर में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस महीने की 21 तारीख को मनाया जाएगा।