नई दिल्ली (वीएनएस)। वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली को देखते हुए सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाते समय बीएसई का सेंसेक्स 1460.09 अंकों की गिरावट के साथ 52,843.35 पर कारोबार करता देखा गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 410.55 अंकों की गिरावट के साथ 15,791.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट बजाज फिनसर्व में देखी गई जो 4.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, जिन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही, उनमें बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एसएंडटी, इंडसइंड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस शामिल हैं।