श्रद्धा कपूर के भाई पर लगा ड्रग्स लेने का आरोप, बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted On:- 2022-06-13



नई दिल्ली (वीएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। रिपोट्स के मुताबिक सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड पर एक होटल पर छापा मारा जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में 35 लोगों के नमूने भेजे। सिद्धांत कपूर का नमूना उन छह में से था जो पॉजिटिव आए थे। पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया और पार्टी में आए या होटल में उसका सेवन किया।