सांसद विवेक तन्खा ने आईएएस श्रद्धा शुक्ला से मिलकर दी शुभकामना 

Posted On:- 2022-06-13



रायपुर (वीएनएस)। सांसद विवेक तन्खा ने आईएएस श्रद्धा शुक्ला से मिलकर शुभकामना दी  है। रायपुर प्रवास के दौरान  सांसद विवेक तन्खा श्रद्धा शुक्ला के घर पहुंचे और आईएएस में चयन होने पर श्रद्धा शुक्ला को शुभकामना दी । उन्होंने कहा की श्रद्धा शुक्ला के  45 रैंक मिलने से समस्त छत्तीसगढ़ गर्व की अनुभूति से तृप्त महसूस कर रहा है। उन्होंने  श्रद्धा के  माता एवं पिता को भी बधाई दी। उन्होंने कहा सुशील आनंद शुक्ला हमारे कांग्रेस परिवार के सदस्य है। बेटी के परिणाम से परिवार गौरान्वित था। अच्छा संस्कारी परिवार है।