रायपुर (वीएनएस)। मेग्नेटो मॉल में रायपुर गॉट टेलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसमें डासिंग, सिंगिंग, प्लेयिंग म्यूजिकल इंस्टूमेंट सहित किड्स फैशन भी शामिल था एवं प्रतिभागियों की उम्र 5 से 16 वर्ष थी। उम्र 5 केटेगरी में हंशवी कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में हंशवी कश्यप, मन्नत केशवानी, मीशिका, नायरा जैन, तेजल साहू, प्रत्युश राठे, सहज, स्वाति जैन आदि हिस्सा लिया।