विवाद के चलते युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-06-13



रायपुर (वीएनएस)। थाना गुढ़ियारी के मुर्रा भट्टी के पास रात्रि लगभग 10:30 बजे मृतक यशसिंह राजपूत के मोहल्ले में टपरी के पास भानपुरी निवासी विक्की दिवाक़र 20 वर्ष , और अनिल लहरे 18 वर्ष दोनो चाय ,नास्ता के लिए गए थे जहां पूर्व परिचित मृतक पहुँचा और किसी बात पर से विवाद होने पर विक्की और अनिल ने यश सिंह राजपूत पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए। यशसिंह को इलाज के लिए मेकाहारा ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित किया गया ।आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया है।