जंगल में मिला हाथी के बच्चे का शव, जांच में जुटा वन विभाग

Posted On:- 2022-06-13



रायगढ़ (वीएनएस)। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम कमतरा के जंगल में हाथी के बच्चे का शव मिला है। जंगल गए ग्रामीणों ने हांथी के बच्चे का शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन- विभाग के अधिकारियों मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिली है कि इस क्षेत्र में कई दिनों से हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। हाथी के बच्चे की मौत कैसे हुई। मौके पर पहुंची टीम जांच कर रही है।