स्किन टेस्ट करवाने के नाम पर डॉक्टर से 3 लाख की ठगी...

Posted On:- 2022-06-13



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में महिला डॉक्टर से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ जवानों के स्किन टेस्ट कराने के नाम पर डॉक्टर से करीब 3 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया है। मामाला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मौलीश्री विहार थाना तेलीबांधा निवासी डॉ. आदिती सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 11 जून को अनजान नंबर से कॉल आया​ जिसने अपने आप को सीआईएसएफ का जवान बताया। साथ ही यह भी कहा​ कि मेरे सुपिरियर का फोन यदि आपके पास आयेगा तो आप फोन रिसीव कर बात कर लिजीएगा। इसके बाद इनके सुपिरियर संतोष कुमार ठाकुर ने डॉ. से फोन कर कहा कि 15 जवान हैं जिनका स्कीन चेक-अप करवाना है आपके पास भेजना चाहता हूं। साथ ही यह भी कहा कि 15 जवानों की जो भी चेक-अप की फीस लगेगी वो आपको आनलाईन भेज दूंगा। इसके बाद उन्होंने मोबाईल पर गुगल-पे एप खोलने के लिए कहा और जिस तरह का इस्ट्रक्शन देते रहे मैं उनके बताये अनुसार वैसा करती रही। किन्तु गुगल-पे से ट्रान्जेक्शन नहीं हो पाया तो उन्होंने मुझे पेटीएम खोलने कहा, पेटीएम खोलने के समय भी वो मुझे फोन से इस्ट्रक्शन देते जा रहे थे और मै वैसा करते जा रही थी। किन्तु उससे भी ट्रान्जेक्शन नहीं हुआ तब उन्होने मुझे फोन-पे डाउनलोड करने को कहा। डाउनलोड करने के बाद पुनः उनके द्वारा इस्ट्रक्शन दिये जाते रहे मैं वैसा-वैसा करती रही। उसके बाद मेरे एकाउंट से कुल 2 लाख 94 हजार 470 रूपये निकाल लेने का मैसेज आया। तब मैंने उनसे पूछा कि मेरे एकाउंट से जो पैसे कट गये है। तब उन्होंने मुझे कहा कि आर्मी मे इसी प्रकार से पेमेन्ट किया जाता है, पहले कटता है उसके बाद वापस आ जाता है। लेकिन अभी तक पैसा वापस नही आया है। इस प्रकार से डॉक्टर के साथ छल पूर्वक धोखाधड़ी करते हुए ऑनलाइन 2 लाख 94 हजार 470 रूपये की ठगी की गई है। तेलीबांधा पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई ​है।