
रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के आमानाका ब्रिज के बगल में बन रही निर्माणधीन बिल्डिंग के पांचवें मंजिल से मजदूर गिर गया। हादसे के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।