जिले में अब तक 1.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Posted On:- 2022-06-13



कोरिया(वीएनएस)।भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहाँ बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 1.1 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 7.7 मि.मी. औसत वर्षा सोनहत़ तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 1.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 1 जून से 13 जून तक बैकुण्ठपुर तहसील में 0.0, सोनहत तहसील में 7.7, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 0.0, खड़गवां तहसील में 0.0, चिरमिरी तहसील में 0.0, भरतपुर तहसील में 0.0एवं केल्हारी तहसील में 0.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।