भूमि उपयोग संबंधी मानचित्र एवं रजिस्टर का कर सकते हैं अवलोकन

Posted On:- 2022-06-13



जगदलपुर (वीएनएस)। भोपालपट्नम निवेश क्षेत्र के लिए वर्तमान भूमि उपयोग संबंधी मानत्रित एवं रजिस्टरों को छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 (क्रमाकं 23 सन् 1973) की धारा 15 की उपधारा (1) के अधीन 9 जून 2022 से प्रदर्शनी स्थल-नगर पंचायत भवन भोपालपट्नम तथा कार्यालय उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, संयुक्त जिला कार्यालय द्वितीय तल कमरा नम्बर एस-31, जगदलपुर में छत्तीसगढ़ राजपत्र सूचना के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन की समयावधि हेतु कार्यालयीन दिवसों में आम नागरिकों के लिए अवलोकनार्थ खुली रहेगी। भोपालपट्नम निवेश क्षेत्र के आम नागरिकों से अनुरोध है कि प्रदर्शनी स्थल पर अपनी स्वामित्व की भूमि का वर्तमान भूमि उपयोग जांच करे। यदि उसमें किसी प्रकार की आपत्ति एवं सुझाव हो तो कृपया निर्धारित समय सीमा के अंदर लिखित में अपनी आपत्ति एवं सुझाव प्रदर्शनी स्थल या उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय जगदलपुर को प्रेषित कर सकते हैं। इस प्रकार प्राप्त होने वाली आपत्ति एवं सुझाव पर प्र. उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जगदलपुर द्वारा विचार किया जाएगा।