जांजगीर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में बोरबेल में फंसे 11 साल के राहुल को बचने राहत कार्य तेजी से जारी है। इस बचाव कार्य में
सुरंग के लिए ड्रिल की जा रही है। बोरवेल वाली जगह की घेराबंदी कर लोगों को हटाया गया। एनडीआरएफ ने ऊपर में भी रेस्क्यू के काम को प्रारंभ किया। बोरवेल तक लगभग 1 मीटर की दूरी ही रह गई है। ऊपर कम्पन हो रहा है एनडीआरएफ रस्सी लेकर रेस्कयू कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि राहुल की गतिविधियों को कैमरे में से देखा जा रहा है। सभी गांववासियों को अपने घरों के बोर चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसपी और बालको से भी रेस्कयू टीम राहत और बचाव के लिए आई हुई है। ड्रिल के दौरान भारी मात्रा में डस्ट निकल रहा है। वेंटिलेटर/स्मोक फ़िल्टर से डस्ट को कंट्रोल किया जा रहा है। मजबूत चट्टानी पत्थर को ड्रिल मशीन से जगह-जगह होल किया जा रहा है। ताकि सुरंग का रास्ता तैयार हो सके। अभी 6 से 7 फिट होरिजेंटल खुदाई की जा चुकी है। चट्टान को काटा गया है। आगे भी ड्रिल कर होल बनाया जा रहा है